शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के समोहा गांव में एक ग्रामीण की भैंस ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया हैं। नवजात बछड़ा दो नाक और तीन आंख के साथ पैदा हुआ हैं। वहीँ बछड़े के एक कान हैं। जैसे ही अनोखे बछड़े के जन्म की खबर क्षेत्र में फैली इसके बाद ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंचने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ समोहा गांव के रहने वाले रघुराज धाकड़ की भैंस ने बीती रात एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया था। रघुराज ने बताया कि बछड़े को देख कर वह हैरान रह गए थे। उसके दो नाक जिसमे सांस लेने के लिए चार छेद थे। इसके अतिरिक्त उसके बछड़े के तीन आँख थी। लेकिन उसके दो कान की जगह एक ही कान था। इसके बावजूद जन्म के कई घंटे गुजरने के बाद भी बछड़ा ज़िंदा हैं।
बता दें अनोखे बछड़े के जन्म के बाद आस-पास के ग्रामीण बछड़े को देखने रघुराज धाकड़ के घर पहुंच रहे हैं। हालांकि इस प्रकार की घटनाये कभी कभार घटती रहती हैं। पालतू दुधारू पशु बकरी, गाय और भैंस के बछड़े अलग बिकृति के साथ पैदा होते रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ