दो गांव के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा हैं नहर का पानी
नहर की सफाई और मरम्मत कराने की रखी मांग
शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के वमनपुरा और गोंदोलीपुरा गांव के किसानों को नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं। दोनों गांव के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि नहर की सफाई और उसकी मरम्मत कराई जाए जिससे उनके खेतों तक नहर का पानी पहुंच सके।
पहले भारी बारिश से फसलें हुईं तवाह अब पानी की कमी से बन रहे हैं हालात -
किसान रवि रावत ने बताया कि इस बार हुई ज्यादा बारिश से फसलें खराब हो गई थी और अब पचीपुरा डेम से निकलने वाली नहर का पानी नहर के खस्ता हाल होने के चलते वमनपुरा और गोंदोलीपुरा गांव तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। जिससे इस वार भी फसलें खराब होने के आसार नजर आ रहे हैं। वमनपुरा और गोंदोलीपुरा गांव से पहले नहर कई जगह से फूटी हैं साथ ही नहर में मिट्टी कचरे पुर गई हैं। इसकी शिकायत सिचाई विभाग से की थी। लेकिन उनके द्वारा घास हटवा कर नहर में ही फेंक दी गई हैं। जिससे नहर में का पानी दोनों गांव तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। ऐसे में नहर का पानी न मिलने से फसलें खराब हो जायेगी। इसी के चलते आज दोनों गांव के ग्रामीण नहर की सफाई और मररमत की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे हैं। ऐसे में अगर जल्द उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह तहसील कार्यालय के सामने सभी किसान धरना प्रदर्शन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ