सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ बाइक सवार : खुद चलकर एम्बुलेंस में बैठा, जिला अस्पताल में तोड़ दिया दम
शिवपुरी जिले तेंदुआ थाना क्षेत्र के खरई गांव के पास कोटा-झांसी हाइवे पर एक बाइक सवार अज्ञात कारणों के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।
ससुराल से बापस लौट रहा था बाइक सवार -
जानकारी के मुताबिक़ तेंदुआ थाना क्षेत्र के गौंगारी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय जिल्फी आदिवासी पुत्र बच्चू आदिवासी राजस्थान के कस्बा थाने के बसेली गांव अपनी ससुराल में मिली जमीन पर गेंहूं की बुबाई के लिए गया था। इसके बाद आज सुबह तड़के वह अपनी ससुराल से बापस अपने गांव लौट रहा था। तभी खरई गांव के बाहर कोटा-झांसी हाइवे पर उसकी बाइक अज्ञात कारणों के चलते दुर्घटना का शिकार हो गई थी।
सूचना मिलते ही मौके पर तेंदुआ पुलिस पहुंच गई थी। बाद में पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुला लिया था। बताया गया हैं कि घायल जिल्फी आदिवासी दुर्घटना के बाद खुद चलकर एम्बुलेंस में सवार हुआ था। लेकिन जिला अस्पताल में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच को आगे बढ़ा दिया हैं।
0 टिप्पणियाँ