मां को गाली देने वाले पिता पर भड़का बेटा, लाठियों से पीटा
घायल जिला अस्पताल में भर्ती, पिता की शिकायत पर बेटे पर केस दर्ज
शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र में मां को गाली देने वाले पिता पर भड़के बेटे ने पिता की लाठियों से पिटाई कर दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
ठकुरपुरा के रहने वाले 60 साल के रमेश शाक्य ने बताया कि आज रविवार की सुबह 11 बजे उसका अपनी पत्नी काशी बाई शाक्य से मुंहवाद हो गया था। दोनों के बीच हुए झगड़े में मैने अपनी पत्नी को गालियां बक दी थी। जिसे सुन बेटा विष्णु शाक्य भड़क गया था। वह हाथ में लाठी लेकर आया और उसने ने जमीन पर पटक कर लाठी मारना शुरू कर दिया। बेटे विष्णु ने उसके पैरों पर लाठियों से कई बार किये। चींखपुकार सुन पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। इसकी शिकायत कोतावली में दर्ज कराई गई हैं। पुलिस विष्णु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

0 टिप्पणियाँ