Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सिंघारई में पैदल चुनरी यात्रा निकाल कर पहुंचे माता मंदिर

 भाई दोज पर ग्रामीणों ने चुनरी यात्रा निकाली 

सिंघारई माता मंदिर तक पैदल चलकर पहुंचे भक्त

 माता पर चढ़ाई 100 मीटर लंबी चुनरी  


शिवपुरी की रन्नौद तहसील में आज भाई दोज पर ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने आज क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 100 मीटर लंबी चुनरी सिंघारई माता पर पहुंचकर चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हुए। 

जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद तहसील के ढचरा गांव से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई थी। आज रविवार की सुबह  गांव से इस चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह 100 मीटर लंबी चुनरी यात्रा गांव से 6 किलोमीटर दूर सिंघारई बाली माता पर पैदल सफर पैदल तय कर पहुंची थी। ढचरा गांव के रहने वाले दीवान सिंह ने बताया कि भाई दोज पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां सिंघारई पर 100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई हैं। इस चुनरी यात्रा में करीब 300 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए। जो डीजे पर बजते माता के भजनों पर जयकारा लगाते हुए माता के दरवार पहुंचे थे। बाद में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिषर में रखा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ