Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : रन्नौद में महीनों से बंद मंडी को तहसीलदार ने खुलवाया

रन्नौद मंडी में किसानों की फसलों की हुई खरीदी शुरू 

 महीनों से बंद पड़ी थी अनाज मंडी, तहसीलदार ने खुलवाई

 मक्का लेकर पहुंचे किसान 

शिवपुरी जिले में बंद पड़ी रन्नौद अनाज मंडी को आज प्रशासन ने किसानों के लिए खुलवा दिया हैं। यह अनाज मंडी महीनों से बंद पड़ी थी। इधर इस क्षेत्र के किसान कोलारस, बदरवास सहित लुकवासा की मंडी में मक्का सहित अन्य फसल लेकर पहुंच रहे थे। जिससे तीनों मंडियों में भारी भीड़ उमड़ रही थी। इसी के चलते रन्नौद तहसीलदार ने रन्नौद अनाज मंडी में फसलों की डाक लगवाना शुरू कर दिया हैं। इससे क्षेत्रीय किसानों को राहत मिलेगी। उन्हें अन्य मंडियों में अपनी फसलों को नहीं ले जाना पडेगा। 

महीनों से बंद पड़ी थी मंडी, मंडी टैक्स की हो रही थी चोरी -

जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद अनाज मंडी में कई महीनों ने ताले पड़े हुए थे। जबकि इस मंडी में कर्मचारियों से लेकर सभी व्यवस्थाएं थी। इसके बावजूद इस मंडी में फसलों की खरीदी नहीं की जा रही थी। मंडी बंद रहने के चलते इस मंडी में महज 7 से 8 व्यापारी ही रजिस्टर हैं। हालांकि रन्नौद में मंडी के बाहर किसानों की फसलों को खरीदा जा रहा था। जिससे मंडी टैक्स की भी महीनों से चोरी हो रही थी।  

तहसीलदार ने शुरू करवाई खरीदी -

रन्नौद तहसीलदार एवं रन्नौद अनाज मंडी के भार साधक अदिकारी अशोक राजपूत ने बताया इन दिनों कोलारस मंडी में सबसे जयादा इसके बाद बदरवास सहित लुकवासा की अनाज मंडी में मक्का की भारी आमद हो रही हैं। इसके चलते किसानों को भी परेशानी हो रही हैं। किसान हित को देखते हुए बंद पड़ी रन्नौद अनाज मंडी में आज से खरीदी शुरू करा दी गई हैं। इस क्षेत्र के किसान रन्नौद मंडी में भी अपने फसल की डाक करवा सकते हैं। आज मंडी खुलने के पहले दिन कई किसान मक्का की फसल लेकर मंडी में पहुंचे हैं। क्षेत्र में सूचना लगने के बाद रन्नौद की अनाज मंडी में किसानों की आमद बढ़ेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ