Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri Top News : हाइवे पर दौड़ते कंटेनर में भड़की आग : कंटेनर सहित 6 कार जलकर हुईं ख़ाक

हाइवे पर दौड़ते कंटेनर में भड़की आग

 कंटेनर सहित 6 कार जलकर हुईं ख़ाक

फायरबिग्रेड ने पाया काबू

कोलारस पुलिस ने कंटेनर में रखी 6 कारों की कीमत 65 लाख आंकी गई है

शिवपुरी जिले पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास कार से भरे कंटेनर में आग भड़क गई। जब तक ड्राइवर को आग लगने पता चला तब तक कंटेनर के भीतर आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। आगजनी की इस घटना में कंटेनर में राखी 6 कार जलकर ख़ाक हो गई। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर जैसे तैसे काबू पाया। 

महाराष्ट्र से कार भरकर बिहार जा रहा था कंटेनर -

जानकारी के मुताबिक़ 31 अक्टूबर को कंटेनर महाराष्ट्र के नासिक से 6 कार भरकर बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हुआ था। आज सुबह उसने जिले की सीमा में प्रवेश किया था। इसी दौरान आज शनिवार की सुबह 5 बजे गुना-शिवपुरी हाइवे पर बने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ड्राइवर को कंटेनर में आग भड़कने का पता लग सका। 

राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले ड्राइवर सावन खान ने बताया कि उनके पीछे से आ रहे एक ट्रक के ड्राइवर ने इशारा करके आग के बारे में बताया था। जब उसने कंटेनर को रोका तो उसमे आग भड़की हुई थी। आग की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई थी। बाद में आग पर काबू पाने के लिए कंटेनर में रखे अग्निशमन सिलेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। सिलेंडर के खत्म होने के बाद पास के होटल से पानी डालना शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे बाद फायरबिग्रेड पहुंची थी। तब तक कंटेनर में रखी 6 कार जल गई थी। बाद में फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ