Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दीपावली की खरीददारी करने गया व्यक्ति गुम

दीपावली की ख़रीददारी करने की कहकर बाजार के लिए निकला बुजुर्ग हुआ लापता

  तीन दिन तलाश के बाद परिजनों गुमसुदगी कराई दर्ज 



शिवपुरी जिले इंदार थाना क्षेत्र के ऐजवारा गांव से 31 अक्टूबर सुबह घर से निकला 61 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गया। तीन दिन की तलाश के बाद जब बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आज इंदार थाना पहुंचकर गुमसुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी हैं। 

ऐजवारा के रहने वाले अविनाश यादव ने बताया कि उसके पिता राजा सिंह यादव 31 अक्टूबर दीपावली की सुबह घर से बाजार में खरीददारी करने के लिए बदरवास की कहकर निकले थे। लेकिन वह शाम तक बापस नहीं लौटे थे। इसके बाद उनकी तलाश की गई थी। सभी रिश्तेदारी और आस पास के क्षेत्र में पूछताछ की थी। लेकिन उनका पता नहीं लग सका था। तीन दिन परिवार के सभी सदस्य उन्हें खोजने में लगे हुए हैं। लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। आज इंदार थाना में पहुंचकर पिता राजा सिंह यादव की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ