Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भाजपा मंडल अध्यक्ष घोसित होने पर कार्यकर्ताओं में रोष

भाजपा मंडल अध्यक्ष घोसित होने पर कार्यकर्ताओं में रोष

हटाने की मांग को लेकर जिलाअध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

 पदों से देंगे इस्तीफा 8 दिन का अल्टीमेटम

शिवपुरी जिले में भाजपा ने अपने 29 मंडलों में से 20 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। वहीँ 9 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी अभी अटकी गई हैं। लेकिन खरई मंडल अध्यक्ष की घोषणा विवादों के घेरे में आ गई हैं। आज खरई मंडल क्षेत्र के रावत समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम को एक एक ज्ञापन सौंपकर खरई मंडल से बनाये गए मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ को हटाकर रावत समाज के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाये जान की मांग की हैं। 

भाजपा जिला कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि खरई मंडल में बड़ी संख्या में रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता निवास करते हैं। इसके बावजूद दो वार से लगातार कुबेर धाकड़ को खरई मंडल का अध्यक्ष बनाया जा रहा हैं। इससे रावत समाज उपेक्षा का शिकार हुआ हैं। जबकि रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताते चले आ रहे है। इसके बावजूद भी रावत समाज को किनारे किया गया हैं। 

हाल ही में लोकसभा चुनाव हुए थे इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधान सभा क्षेत्र कोलारस के खरई मण्डल के बूथ 35 हीरापुर से बूथ अध्यक्ष किशन रावत के द्वारा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा के चुनाव में सर्वाधिक मत 828 में से 789 वोट भाजपा को मिले थे। ऐसे में रावत समाज के कार्यकर्ताओं की अन्देखी करना पार्टी के हित में नहीं है। रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोसित मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ का नाम निरस्त कर रावत समाज के कार्यकर्ताओं को खरई मंडल अध्यक्ष घोसित करने की मांग की हैं। साथ ही 8 दिन के भीतर बदलाव ना करने पर पदों से इस्तीफा देने की बात भी ज्ञापन में रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लिखी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ