छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी परिणामों में शिवपुरी की महिमा शर्मा ने छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा 2023 में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया हैं। वहीँ जिले के अर्पित अग्रवाल का चयन भी हुआ हैं। दोनों ही अब छत्तीसगढ़ में सिविल जज कोर्ट में सेवाएं देंगे।
महिमा शर्मा जिले के कोलारस अनुविभाग के भाटी गांव की रहने वाली हैं। महिमा के पिता देवेंद्र शर्मा शासकीय शिक्षक हैं। महिमा की इस उपलब्धि पर कोलारस क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। वहीँ शहर के प्रतिष्ठित वकील लाडलीमोहन अग्रवाल के पुत्र अर्पित अग्रवाल का भी चयन हुआ है। अर्पित अग्रवाल ने प्रथम प्रयास में ही यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
0 टिप्पणियाँ