बसंतपुर (बिर्रा) में लगा मेला
बिर्रा - सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति पर बिर्रा स्थित चित्रोत्पला गंगा तट बसंतपुर और सलिहा घाट पर भब्य मेला लगा हुआ था। बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु पवित्र गंगा स्नान करने पहुंचे थे। युवा समूह और घर परिवार के सभी सदस्य भी पिकनिक मनाने पहुंचे हुए थे।सलिहा घाट पर बड़ी संख्या में झुले, मनिहारी दुकान और होटल लगा हुआ था।शांति व्यवस्था हेतु बिर्रा पुलिस और भटगांव पुलिस मुस्तैद नजर आई। स्नान पश्चात दान पुण्य किया गया।

0 टिप्पणियाँ