श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जुंबा एरोबिक्स फिटनेस कैंप शुरू किया गया है, जिसमें महिलाएं जुंबा के माध्यम से अपने शरीर को फिट रखने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के डांस आदि के माध्यम से मनोरंजन के साथ व्यायाम कर सकती हैं। जिससे उन्हें शारीरिक लाभ के साथ-साथ मानसिक लाभ भी मिलेगा। नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन कम करने में सहायता मिलती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉक्टर के के खरे ने बताया कि महिलाओं की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए खेल परिसर में 24 जनवरी से शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रशिक्षक की देखरेख में जुंबा का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है। महिलाएं जुंबा फिटनेस कैंप में शामिल हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए रामपाल सिंह महते के मोबाइल नंबर 9993612504 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ