गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालंटियर और आदिवासी प्रतिभाओं के साथ संवाद किया और दिल्ली में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शिवपुरी की ग्राम पंचायत कलोथरा निवासी रामश्री आदिवासी भी शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री से संवाद किया।
रामश्री आदिवासी मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एकमात्र पीएम जनमन हितग्राही थी जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और संवाद किया।रामश्री आदिवासी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं और लखपति क्लब में भी शामिल है। रामश्री आदिवासी बताती हैं कि लगभग 30 वर्ष पहले उनके पति के देहांत के बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, परंतु वह धीरे-धीरे आगे बढ़ी। आज वह सक्रीय होकर काम कर रहीं हैं। वह कालोथरा की सरपंच हैं और आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। न केवल रामश्री आदिवासी बल्कि शिवपुरी जिले के लिए भी यह गौरवान्वित पल है।
पीएम जनमन योजना में शिवपुरी जिले में लगातार काम हो रहा है। इसके माध्यम से अति पिछड़ी जनजातियों में शामिल सहरिया जनजाति के उत्थान की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ