Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पोहरी के ग्राम बछौरा में अवैध खनन पर तहसीलदार की कार्यवाही की वीडियो बना रहे दलित युवक पर परिवार सहित जानलेवा हमला

शिवपुरी के पोहरी तहसील के बचोरा गांव में अवैध खनन को लेकर तहसीलदार द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान माफिया उग्र हो गए। तहसीलदार निशा भारद्वाज ने निष्पक्षता से कार्यवाही पूरी की, लेकिन इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक दलित युवक ने अवैध खनन की कार्यवाही व घटना का वीडियो बनाया, जिस पर माफियाओं ने कथित रूप से उस पर गोली चलाई। गोली युवक के कान को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, युवक का आरोप है कि माफियाओं ने उसके परिवार के सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया।वे मोबाइल से वीडियो डिलीट कराना चाह रहे थे । यूवक केएवं उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप इन व्यक्तियो पर वीडियो के माध्यम से लगाए  है जिनमें  ब्रजेश, मनीष, भूरा, कैलाश , दिलीप  पुलिस ने अभी इस घटना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले को गंभीरता से जांचने की बात कही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खनिज विभाग के एक कर्मचारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि उक्त कर्मचारी अवैध खनन को बढ़ावा देने में शामिल है। फिलहाल सोनाराम परिहार के परिवार ओर उनको शिवपुरी रेफर कर दिया गया है

इनका कहना है

जैसे ही मुझे सूचना मिली मैं तुरंत ग्राम बछौरा पहुंची और वहां पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की और परिजनों से बात की है मैं अभी बचौरा से लौट रही हूं मामला मेरे संज्ञान में है प्रकरण अभी दर्ज नहीं हुआ है पर होगा 

पोहरी थाना प्रभारी रजनी चौहान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ