Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : करंट लगने से युवक की मौतः खेत पर जाते समय झूलते बिजली के तार की चपेट में आया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना पोहरी थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अगर्रा गांव निवासी अतर सिंह के पुत्र अजय (22) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त अजय अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नीचे झूल रही बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों को खेत के रास्ते में मिला था

स्थानीय ग्रामीणों को अजय खेत के रास्ते में मिला। उन्होंने तुरंत गांव के कोटवार को सूचित किया। सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ