Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News :पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया सुसाइड की कोशिश : नशे में धुत्त पति से हो गया था झगड़ा, जिला अस्पताल में उपचार जारी

  
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद पत्नी घर में रखी जहरीली दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी। महिला को पहले खोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसकी बिगड़ती तबियत को देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

परिजनों ने बताया कि प्रेमनारायण जाटव नशे का आदि हो चुका हैं। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी रूबी जाटव से विवाद होता रहता था। दोनों के दो बच्चे हैं। रूबी अपने पति प्रेमनारायण से नशे को छोड़ने की बात कहती रहती थी। आज प्रेमनारायण नशे के हाल में घर पहुंच गया था। जिससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात से छुब्द होकर रूबी ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। बता दें कि जिला अस्पताल में रूबी की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ