मारपीट की वीडियो वायरल
पिपरसमा सरपंच हक्के धाकड़ के मुताबिक़ गांव में पंचायत भवन स्वीकृत हुआ था। आज पंचायत भवन के निर्माण के लियाआऊट के लिए चूना डाला जा रहा था। तभी अनिल धाकड़, देवेन्द्र धाकड़, कल्लू धाकड़ और कुबेर धाकड़ आ गए थे। जिनके द्वारा मारपीट करना शुरू कर दिया। जब सुरेश धाकड़ और दिनेश धाकड़ ने बचाने का प्रयास किया तो दोनों के साथ भी मारपीट कर दी गई।
वहीँ दूसरे पक्ष की ओर से अनिल धाकड़ ने बताया कि सरपंच हक्के धाकड़ द्वारा पंचायत भवन का निर्माण हमारे खेत पर जाने वाले रास्ते पर करवाया जा रहा हैं। सरपंच से खेत पर जाने के लिए 10 फ़ीट का रास्ता छोड़ देने के बात कही थी। लेकिन आज सरपंच हक्के द्वारा खेत पर रखे भूसा और धनिया पर ट्रैक्टर चलवाने का प्रयास किया। जब सरपंच हक्के को रोकने का प्रयास किया तो सरपंच हक्के धाकड़ और सुरेश धाकड़, दिनेश धाकड़, डब्बू धाकड़ और मंशा धाकड़ ने मारपीट कर दी। बता दें कि दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत देहात थाने में भी दर्ज कराई थी। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना हैं कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। लेकिन समाज के लोगों के कहने पर फिर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

0 टिप्पणियाँ