Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : हेलमेट रैली के साथ यातायात जागरूगता रथ को किया रवाना : एसपी- एडिशनल एसपी ने हेलमेट लगाकर बाइक पर हुए सवार, जागरूकता का दिया संदेश

    


शिवपुरी में आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट रैली निकाली गई। इस रैली के साथ यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया गया। हेलमेट रैली और यातायात जागरूकता रथ को एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने एसपी ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलमेट रैली में एसपी और एडिशनल एसपी ने हेलमेट लगाकर बाइक की सवारी की और हेलमेट की जरुरत को लेकर जागरूकता का सन्देश दिया। 


शिवपुरी पुलिस द्वारा यातयात जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई हेलमेट रैली जागरूकता रथ के साथ शहर के मुख्य मार्गों और चौक चौराहों से होकर गुजरी, इस बीच मुख्य चौराहों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के वारे जागरूक भी किया। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि बीते वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 5500 लोग अपनी जान गवाई थी। शिवपुरी में ही बीते वर्ष 117 लोग की मौत हेलमेट का इस्तेमाल न करने के चलते हुई थी। ऐसे में यातायात नियमों का पालन किया होता तो कई लोगों की जान बच भी सकती थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा समय समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा हैं। ऐसे अभियानों से लोग जागरूक भी हो रहे हैं। इससे शिवपुरी सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में गिरावट देखने को मिली हैं। 

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आज शहर में यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट रैली के साथ जागरूकता रथ को रवाना किया गया हैं। इसके साथ ही आज पुलिस अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करेंगे साथ ही यातायात नियनों को लेकर प्रतियोगियाओं का भी आयोजन स्कूलों में किया जाएगा। एसपी अमन सिंह राठौड़ बच्चों के पालकों और बच्चों से भी यातायात के नियमों के सम्बन्ध में जागरूक रहने की अपील की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ