पोहरी > भारतीय किसान संघ ने आज सोमवार को किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पोहरी में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डीएपी और यूरिया उर्वरक की उपलब्धता को लेकर लगातार परेशानी हो रही है। शासकीय गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं हो रहा, जबकि निजी दुकानों पर यह ऊंची कीमतों पर बेचा जा रहा है।
भारती किसान संघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पटवारी से लेकर तहसीलदार तक की मिलीभगत से किसानों से रिश्वत ली जा रही है। जमीन से जुड़े कार्य जैसे नामांतरण, बंटवारा, फौती आदि बिना रिश्वत के पूरे नहीं होते। प्रशासन से इस गिरोह पर तुरंत कार्रवाई की मांग की हैं। इसके अलावा ज्ञापन में बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए पंप लाइन के लिए निर्धारित 10 घंटे की बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। कई बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली दिनभर गायब रहती है। वहीं उन्होंने किसानों बिजली कनेक्शन के एचपी बढ़ाने को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिना जांच के 10 एचपी के पंप कनेक्शन को 12 एचपी और 15 एचपी कर दिया गया है, जिससे किसानों पर बिजली बिल का भार बढ़ गया है।
भारतीय किसान संघ के पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष देवेश धाकड ने जानकारी देते हुऐ बताया की किसानों को नकली खाद , नकली बीज कीटनाशक दवाओं को बेचने वाले दुकान दारो पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा की जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम अपनी मांगों के लिए हड़ताल करेंगे

0 टिप्पणियाँ