राहगीर को कई वाहनों ने कुचला : चितडों में बटा शव, संभव नहीं हो सकी पहचान, आटा लेकर जा रहा था
शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एनएच-46 वायपास परमजीत होटल के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक राहगीर को कुचल दिया। घटना बुधवार की रात 8 बजे की बताई गई हैं। बतया गया हैं कि दुर्घटना के बाद शव को कई वाहनों द्वारा कुचला गया। इससे शव के चितड़े हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने स्वीपर द्वारा शव को हटवाया गया।
मृतक के पहचान फिलहाल नहीं हो सकी हैं। शव के पास गेंहू के आटे से भरी पॉलिथीन मिली हैं। माना जा रहा हैं कि मृतक आस पास का ही रहने वाला हैं। जो आटा लेकर पैदल जा रहा था। तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि घटना स्थल के आस पास रहवासियों और बाहर से आये मजदूरों से पूछताछ की गई हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया हैं। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
सिरसौद में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ युवक -
इधर अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक़ सिरसौद के हाई स्कूल के पास रहने वाला हरिशंकर बुंदकर बुधवार की रात अपने घर से पैदल सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर आया था। तभी किसी अज्ञात ने वाहन ने उसमे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हरिशंकर का गंभीर हालात सिरसौद के अस्पताल में इलाज जारी हैं। अमोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ