5 फरवरी को भोपाल में अन्नदाता रैली निकालकर वल्लभ भवन का करेगी घेराव
शिवपुरी जिले के भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। इस ज्ञापन के माध्यम से भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सरवंत दीवान ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में राजस्व, मंडी, बिजली, खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में कई शिकायतें तहसील से जिला स्तर पर की जा चुकी हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर 5 फरवरी भोपाल में अन्नदाता अधिकारी रैली निकालकर वल्लभ भवन का घेराव करने वाली है। जिसमें हजारों की संख्या में किसान एकत्रित होंगे।
सरवंत दीवान प्रांतीय अध्यक्ष मध्यभारत भारतीय किसान संघ ने बताया कि शिवपुरी में किसानों की 9सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया हैं। ये मांगे निम्न प्रकार हैं।
1. भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र अनुसार समर्थन मूल्य पर रू. 2700 प्रति कुंतल में गेहूं खरीदी की जाए।
2. कृषि उपज मंडी समिति कोलारस में मंडी अधिनियम की अवेहलना कर किसानों को लूटा जा रहा है इसे रोका जाए एवं शिवपुरी जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में तुलाई बड़े फ्लैट कांटे से की जाए और हम्माली चार्ज हटाया जाए।
3. नकली खाद नकली कीटनाशक का कारोबार कृषि विभाग की मिली भगत से चल रहा है इसे रोका जाए एवं आगामी फसल हेतु समय सीमा में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए और डीएपी यूरिया खाद सहकारिता के माध्यम से नगद वितरण किया जाए।
4. किसानों को दिन में 10 घण्टे बिजली दी जाये और हॉर्स पॉवर क्षमता वृद्धि वापिस की जाये, जले हुये ट्रांसफारमर एवं लाईने समय सीमा में बदले जावे। ऑवर लोड ट्रांसफारमरों की क्षमता वृद्धि की जाये, घरेलु एवं कृषि कनेक्शन का मोके पर कुछ नहीं है उनकी जाँच करा कर कनेक्शन एवं बिल राशि समाप्त किये जाये।
5. नकली दूध बनाने वाले एवं बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये, गाय का दूध गुणवक्ता के आधार पर खरीदा जाये, गौ अभ्यारण बनाये जाये।
6. राजस्व विभाग में किसानों को लूटा जा रहा है कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होते हैं। जैसेः- इन्द्राज दुरूस्ती, बटवारे, फोती नामान्तरण, क्रय नामान्तरण, सीमांकन, कम्प्यूटर से किसान का नाम छूट जाना या गलत इन्द्राज हो जाना इन सब की फाईलें सालों लेन-देन के एवज में अटकी रहती है।
7 . जिला शिवपुरी की कृषि उपज मंडी में कृषि देवता भगवान बलराम की मूर्ति स्थापित की जाए।
8. किसानों पर बने सभी प्रकार के झूठे प्रकरण वापस लिए जाएं।
9. कृषि उपज मंडी समिति कोलारस और खनियाधाना में मंडी अधिनियम की अवेहलना कर किसानों को लूटा जा रहा है इसे रोका जाए एवं शिवपुरी जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में तुलाई धर्मकांटे से की जाए और हम्माली चार्ज हटाया जाये।
भारतीय किसान संघ उपरोक्त सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने की मांग करता है एवं निराकरण न होने की स्थिति में किसान संघ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी देता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
0 टिप्पणियाँ