शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरौदा आलम गांव में 15 सितंबर 2024 को एक नरकंकाल मिला था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर घर से लापता 21 साल के जयंत कुमार पुत्र बबलू लोधी के रूप में की थी। लेकिन पुलिस को कंकाल की पहचान के लिए डीएनए कराना पड़ा था। नर कंकाल के साथ पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें मृतक ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के वारे में लिखा था। डीएनए रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच पड़ताल के बाद मायापुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के वायानों के आधार पर आज बुधवार को मर्ग के मामले में दुष्प्रेरण की धाराओं का इजाफा करते हुए। मृतक की पत्नी-ससुर सहित आठ लोगों के नाम एफआईआर में जोडते हुए आरोपी ससुर हेमराज लोधी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि 21 साल के जयंत लोधी की शादी डेढ़ साल पहले रमपुरा थाना पिछोर की रहने वाली साक्षी लोधी के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह ससुराल में रहने के बाद साक्षी किसी विवाद के बाद अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इसके बाद जयंत लोधी ने अपनी ससुराल जाकर पत्नी को लाने पर प्रयास किया। लेकिन साक्षी नहीं आई थी। मृतक के सुसाइड नोट में प्रताड़ित और मारपीट का भी जिक्र था।
मायापुर पुलिस ने मृतक जयंत के सुसाइड नोट और परिजनों के वयानों के आधार पर मृतक की पत्नि साक्षी लोधी एवं मृतक जयंत कुमार लोधी के ससुराल वाले ससुर हेमराज लोधी मृतक की सास देशवती लोधी, साला नितिन लोधी, एवं ससुर हेमराज का मौसिया करन लोधी निवासी रमपुरा, मृतक का चचिया ससुर राजाराम लोधी निवासी रमपुरा मृतक का ममिया ससुर महेन्द्र लोधी राजपुर वाला, मृतक की पत्नि की बहिन नैंसी का ससुर रायसिंह लोधी निवासी भाग गांव वाले द्वारा मृतक की मारपीट करना एवं मानसिक रूप से प्रताडित करना, एवं इन्ही लोगों की वजह से आहत होकर मृतक द्वारा आत्महत्या करना पाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आज बुधवार को दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी ससुर हेमराज पुत्र इमरत सिंह लोधी (45) को गिरफ्तार कर लिया हैं।

0 टिप्पणियाँ