अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा : कुचलने से पिता-पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत, भतीजा का गंभीर, देवता पूजकर वापस लौट रहे थे
शिवपुरी जिले के एनएच 46 लुकवासा वायपास पर आज बुधवार की दोपहर अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में कुचलने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। सूचना के बाद मौके से पहुंची लुकवासा चौकी पुलिस ने शव को हाइवे से हटाया और घायल को एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लुकवासा चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक़ बदरवास थाना क्षेत्र के श्रीपुर चक्क गांव के रहने वाला 50 वर्षीय विष्णु उर्फ कल्ला आदिवासी अपने 22 वर्षीय बेटे रघुराज उर्फ़ बड्डे और अपने भतीजे मुरारी आदिवासी के साथ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बारा गांव में अपने देव स्थान पर पूजा कर बाइक पर सवार होकर बापस गांव लौट रहे थे। तभी लुकवासा वायपास के पर पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके बाद भारी वाहन विष्णु और उसके बेटे रघुराज को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। वहीँ मुरारी टक्कर के बाद सड़क किनारे उछलकर गिरा जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

0 टिप्पणियाँ