Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : प्रदेश के सिंचाई रकबे को एक करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने के लिए समय

-सीमा में निर्माण गतिविधियां की जाए पूर्ण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक



मुख्यमंत्री डॉमोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई के रकबे को वर्ष 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। अतसभी परियोजनाओं में निर्माण गतिविधियों का संचालन समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉयादव ने कहा कि सिंहस्थ - 2028 में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ओंकारेश्वर दर्शन के लिए भी जाएगी। अतओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर घाट निर्मित किए जाएं।  मुख्यमंत्री डॉयादव ने यह निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ामुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बड़ादेव संयुक्त माईक्रो सिंचाई परियोजना अंतर्गत टेरिया नाला बांधसानेर बांध और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के निर्माण कार्यसोण्डवा माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाधार उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजनाबहोरीबंद उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजनानर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजनाढ़ीमरखेड़ा माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाबरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत नहर निर्माणमहेश्वर-जानापाव उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में ओंकारेश्वर और नावघाट-खेड़ी जिला खण्डवा में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर घाट निर्माण और इंदिरा सागर ओंकारेश्वर पम्प स्टोरेज परियोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉराजेश राजौराश्री मोहम्मद सुलेमान सहित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ