Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : सर्किल जेल शिवपुरी में प्रहरी पद पर चयनित अभ्यार्थी 21 फरवरी को सर्किल जेल शिवपुरी पर उपस्थित हो

 


जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा प्रहरी पदों की पूर्ति के लिए आयोजित चयन परीक्षा वर्ष 2022-23 के घोषित अंतिम परीक्षा परिणाम उपरांत प्रवीणता सूची में चयनित अभ्यार्थियों को सर्किल जेल शिवपुरी एवं सर्किल के अधीनस्थ आने वाली जेलों पर पदस्थापना किये जाने हेतु 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे सर्किल जेल शिवपुरी पर उपस्थित हो।

सर्किल जेल शिवपुरी के जेल अधीक्षक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में महेन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम को सर्किल जेल शिवपुरी, प्रीतम मंगलावत पुत्र श्री चेतन कुमार मंगलावत को सब जेल पिछोर, अंकित जाटव पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह जाटव को जिला जेल श्योपुर तथा दिनेश पुत्र श्री सूर सिंह को सर्किल जेल शिवपुरी पदस्थापना जेल निर्धारित की गई है। उक्त अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड डाक द्वारा सूचना भेजकर मूल दस्तावेजों, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, जीवित रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आई.डी. एवं 02 नग पासपोर्ट साइज कलर फोटो सहित 21 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे अधीक्षक सर्किल जेल शिवपुरी के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देर्शित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ