Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : शासकीय सेवकों का वेतन भुगतान आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से किए जाने के निर्देश




 कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आईएफएमआईएस के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय सेवकों की जानकारी का सत्यापन समग्र आई.डी. से किया जाना एवं शासकीय सेवकों का वेतन भुगतान आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से किए जाने के निर्देश जारी किए है।

उक्त कार्यवाही हेतु आईएफएमआईएस में समग्र आई.डी. की प्रविष्टि किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही निर्देश दिए गए है कि आईएफएमआईएस में समग्र आई.डी. की प्रविष्टि एवं सत्यापन के पूर्व समस्त शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आई.डी. का पंजीयन, अद्यतन एवं आधार से लिंक पोर्टल के माध्यम से किया जाए जिस बैंक खाते में वेतन प्राप्त हो रहा है उस बैंक खाते को भी अनिवार्य रूप से आधार से लिंक किया जाए। प्रथम चरण में उक्त कार्यवाही नियमित शासकीय सेवकों के लिए किया जाना है। उक्त कार्यवाही पूर्ण करने हेतु समयसीमा 28 फरवरी 2025 नियत की गई है।
जिले के अधीन कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों हेतु उक्तानुसार कार्यवाही पूर्ण कर माह फरवरी 2025 के वेतन देयक के साथ निरंक लंबित का प्रमाणपत्र जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिला कोषालय अधिकारी / सहायक कोषालय अधिकारी द्वारा निरंतर समन्वय के उपरांत भी जिले में उक्त कार्य 58 प्रतिशत ही पूर्ण हो सका है। उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही माह फरवरी 2025 के वेतन देयक के साथ ऑनलाईन स्कैन कर इस आशय का प्रमाणपत्र संलग्न करना सुनिश्चित करें कि उक्त देयक में जिन शासकीय सेवकों का वेतन आहरण किया जा रहा है उनके आईएफएमआईएस प्रोफाईल में समग्र आई.डी. लिंक की जा चुकी है। उक्त प्रमाणपत्र के अभाव में वेतन देयक का आहरण अनुमत्य नहीं होगा। उक्त कार्य की समीक्षा साप्ताहिक रूप से होने वाली समयसीमा बैठक में की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ