पुलिस पर पथराव, एएसआई घायल, ग्वालियर भर्ती : पत्नी की शिकायत पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, सुसाइड करने से रोकने पर भड़क गया था आरोपी
शिवपुरी जिले के रन्नौद कस्बे में सुसाइड करने से रोकने पर भड़के युवक ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में रन्नौद थाना में पदस्थ एएसआई गंभीर रूप घायल हुआ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एएसआई को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया हैं। घटना रविवार की रात करीब दो बजे की बताई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद बस स्टैंड के पास कि रहने वाली 31 वर्षीय पिंकी कुशवाह ने रविवार की रात डेढ़ बजे रन्नौद थाना पहुंचकर उसके पति नवल कुशवाह (35) द्वारा शराब के नशे में उसके व उसके बच्चों को पीटने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के रन्नौद थाना में पदस्थ एएसआई ब्रज मोहन सेलर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ महिला के साथ उसके घर पहुंचे थे। यहां पुलिस को देख नशे में धुत्त नवल कुशवाह फांसी लगाने का प्रयास करने लगा था। जब एएसआई में नवल को रोकने का प्रयास किया। तो नशे में धुत्त नवल कुशवाह ने पथराव कर लिया। इस पथराव में ईंट लगने से एएसआई ब्रज मोहन सेलर घायल हो गए थे। जिन्हे पहले प्राथमिक उपचार के लिए रन्नौद के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज से भी उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। इस मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना हैं कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ