Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सर कटी लाश मिलने से सनसनी : ग्रामीणों में दहशत ____

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सालौरा मजरा मोहनगढ़ में एक युवक की गर्दन कटी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंकी उर्फ प्रेहलाद लोधी (24) पुत्र कमल सिंह लोधी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में खेत की रखवाली करने गया था, गर्दन कटी हालत में मिला शव - 

मृतक के पिता कमल सिंह लोधी ने बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 8 बजे उनका बेटा रोज की तरह खेत पर फसल की रखवाली करने गया था, क्योंकि खेत में अक्सर नीलगाय फसल को नुकसान पहुंचाती थीं। लेकिन जब 20 फरवरी की सुबह वह चाय पीने घर नहीं आया, तो उसकी बहन साधना लोधी उसे बुलाने खेत पर गई। जब साधना खेत पहुंची तो वहां टटिया के पास भाई की गर्दन कटी हुई लाश देख चीख पड़ी। इसके बाद उसने घरवालों को फोन कर सूचना दी। परिवार के लोग और गांववाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और हत्या किसने व क्यों की, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब परिजनों, ग्रामीणों और संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की तहकीकात कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ