Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़े पटवारी

शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने रिश्वत लेने के लिए अपने सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के हनुमान बाग कालोनी स्थित किराए के मकान को ठिकाना बनाया था। लोकायुक्त टीम ने जैसे ही शिकायतकर्ता से 23 हजार रुपए की रिश्वत ली, वैसे ही दोनों पटवारियों को धर दबोचा।


25000 की मांग की थी रिश्वत - 

जानकारी के मुताबिक, छिरवाहा गांव के किसान शंकर लोधी से नामांतरण और वसीयत के नाम पर छिरवाहा हल्का के पटवारी प्रहलाद परिहार ने 25,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले शंकर लोधी 2,000 रुपए एडवांस दे चुका था, लेकिन पूरी रकम देने से पहले उसने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज करवा दी।

जैसे ही ली रकम, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार - 

लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को बाकी बची 23 हजार रुपए की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा भी आरोपी बना है।

लोकायुक्त ने दोनों पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ