शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के नोहरीकला गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर नोहरीकला गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज से ग्वालियर की ओर रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर सतनबाड़ा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला कोतवाली क्षेत्र का था। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल की बताई गई है। शव दो दिन पुराना बताया गया है। माना जा रहा है मृतक ट्रेन से सफर करते वक्त ट्रेन से गिर गया होगा जिससे वह गंभीर घायल हो गया होगा। इसके बाद दो दिन तक वह रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा लेकिन उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। माना जा रहा है कि समय पर उपचार मिलता तो उसकी जान बच भी सकती थी। कोतवाली पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ