Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पिछड़ा गांव नहीं शहर के हालात - मगरौरा कालोनी के लोग रिफ्यूजी की तरह जीवन यापन करने को मजबूर

 Shivpuri News : शिवपुरी शहर में वार्ड 16 में अभी भी नहीं है बिजली पानी सड़क जैसी व्यवस्था नगरिया प्रशासन मौन

- जमीन में 7 से 8 फीट गहरे मिट्टी के गड्ढों को खोद कर पानी पीने को मजबूर

- पानी, सड़क, बिजली जैसी  मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा सका शहरी प्रशासन 

नेताओं पर वादों से मुकराजाने का आरोप

शिवपुरी नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 के लगभग 50 परिवार रिफ्यूजी की तरह जीवन यापन करने को मजबूर हैं। रहवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पिछले 8 सालों से रहने के बावजूद नगर पालिका की अनदेखी के चलते उन्हें बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। ढेरों शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बता दें मगरौरा कालोनी के रहने वाले वाशिंदों ने जमीन में 7 से 8 फीट गहरे मिट्टी के कई गड्ढों को खोद कर रखा है जिसमें निकलने वाले पानी का उपयोग कर रहवासी अपना गुजारा कर रहे हैं। बताया गया है कि कुछ दूर एक नरिया (नाला) बहता है इसके चलते जमीन से पानी रिसकर इन खोदे गए गड्ढों में भर जाता है। रहवासियों का कहना है कि इन गड्ढों के सूख जाने के बाद उन्हें पानी भरने एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त उन्हें पानी के टेंकरों के भरोसे रहना पड़ता है।

रहवासियों का कहना है कि पिछले आठ सालों से इस कालोनी में न ही बिजली की व्यवस्था की गई और न ही सड़क और न ही पानी की। पिछले आठ सालों से मगरौरा कालोनी के 50 परिवार रिफ्यूजी जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं।

मगरौरा कालोनी के रहने महिलाओं का कहना हैं कि सालों से झेलते आ रहे पानी की परेशानी की कई शिकायतें प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों से की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हर चुनाव के समय नेता आते रहे पानी आदि का आश्वसन देते रहे लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता पलटकर समस्या को सुनने को राजी नहीं हुआ। कुल मिलाकर मगरौरा कालोनी के रहवासी कुछ इसी प्रकार से जीवन यापन कर रहे हैं।

जब विस्तार की टीम ने नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ को  मगरौरा कालोनी के हालातों के वारे में बताया तो उनका कहना था कि अमृत योजना के फेस 2 में इस कालोनी में पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ