शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आज। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 18 मार्च की शाम 7 बजे की है, जब वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही छुन्ना गुर्जर (38) जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता का पति और परिवार खेत पर काम करने गए थे।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छुन्ना गुर्जर पुत्र नारायण सिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 64, 332(बी), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हाजीनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
0 टिप्पणियाँ