Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : शिवपुरी से राज्यस्तरीय संविधान संरक्षण एवं धम्म संदेश पद यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ




भारतीय संविधान की रक्षा और जनजागृति के उद्देश्य से आयोजित संविधान संरक्षण एवं धम्म संदेश पद यात्रा आज शिवपुरी जिले से भव्य तरीके से प्रारंभ हो गई। यह ऐतिहासिक यात्रा आगामी 55 दिनों तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए 24 मई 2025 को शिवपुरी में समापन करेगी।

यात्रा का शुभारंभ आज सोमवार को शिवपुरी के बुद्ध विहार, ठकुरपुरा (वार्ड क्रमांक 39) से किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, संविधान प्रेमी, बौद्ध अनुयायी, भीम सैनिक, और बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोग शामिल हुए। इस दौरान संविधान की रक्षा, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

यात्रा का पहला चरण – शिवपुरी से गुना

यात्रा के पहले दिन यह शिवपुरी से प्रारंभ होकर अंबेडकर मंगल भवन, बड़ा चौराहा, गुरुद्वारा चौक, झांसी तिराहा, फतेहपुर अंबेडकर पार्क होते हुए गुना जिले की ओर रवाना हुई। रास्ते में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और संविधान संरक्षण के नारों से माहौल गूंज उठा। आज गुना विश्राम के बाद 1 अप्रैल को यह यात्रा आगे की ओर रवाना होगी।

यात्रा में शामिल संगठन और उद्देश्य -

इस यात्रा का आयोजन मिक्खू संघ, संविधान संरक्षण अभियान, भारतीय बौद्ध महासभा, बौद्ध समाज भारत, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, भीम आर्मी, भारतीय भागीदारी आंदोलन, भीम जन्मभूमि महू, भारत मुक्ति मोर्चा, मिशन व्यवस्था परिवर्तन टीम, संत रविदास समिति समेत अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया है।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान पर हो रहे हमलों के प्रति जनता को जागरूक करना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना, तथा समाज में समता और न्याय के संदेश को फैलाना है।

55 दिनों तक मध्यप्रदेश के 55 जिलों में यात्रा का सफर - 

संविधान संरक्षण एवं धम्म संदेश पद यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में 55 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा गुना, राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर समेत सभी प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आमसभाएं और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ