Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 29 मई से 12 जून तक किया जाना है। अभियान अन्तर्गत केन्द्रीय योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गयी नवीन, उन्नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा दिया जाना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपसंचालक कृषि यू. एस. तोमर एवं कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख पुनीत कुमार भी उपस्थित रहे। यह रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न ग्रामों में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान करेगा। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद भी स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है एवं जिला स्तर पर अभियान के लिए टीमों का चयन, स्थान का चयन, दिनांकवार मार्ग का चयन किया जाकर जिले में कार्यक्रम का रूटचार्ट एवं समय सारिणी तैयार कर ली गयी है। जिसमें 29 मई को अभियान का शुभारंभ कार्यकम को गरिमामयी एवं प्रभावशील बनाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया है। 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान में जिले के अन्तर्गत 29 मई को जिले के समस्त विकास खण्डों के तीन-तीन ग्रामों में टीम पहुंचकर किसानों को जानकारी देगी। विकास खण्डों में इसी क्रम में अभियान संचालित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ