Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक घायल

शिवपुरी | अज्ञात वाहन ने गुरुवार की शाम बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई है, जबकि छोटा भाई घायल है। हादसा शिवपुरी शहर में गुरुकृपा धर्मकांटे के पास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर शिवपुरी निवासी बंटी परिहार (25) अपने छोटे भाई महेन्द्र (22) के संग बाइक से जा रहा था। गुरुकृपा धर्मकांटे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी परिहार की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं गंभीर हालत में छोटे भाई महेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। मृतक बंटी के दो बच्चे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ