बिर्रा-ग्राम पंचायत बिर्रा और दशहरा समिति के व्दारा 6 अक्टूबर दिन सोमवार को दशहरा मैदान में भव्य 35 फीट रावण पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत और समिति ने शाम 4 बजे राम वानर सेना और रावण सेना का भव्य नयनाभिराम आकर्षक झांकी रथ में विराजमान होकर रथ में राम वानर सेना रावण सेना व राजमहल के युवा राजकुमार रथ में विराजित होकर कहरा मोहल्ला,शांति चौक,दीवान मोहल्ला, ठाकुर देव मोहल्ला मुख्य मार्ग से बस स्टैंड चौक होते हुए करमा नृत्य व बाजे गाजे के साथ भारी आतिशबाजी करते हुए दशहरा मैदान में पहुंचेगी। शाम को दशहरा मैदान में आकर्षक रंग बिरंगी बिजली झालर और दुधिया रोशनी से जगमगा उठेगा वहीं शाम को 7 बजे राम वानर सेना और राक्षस रावण सेना के मध्य लड़ाई होगा जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहेगा साथ ही राम की धनुष लाईट से रावण के नाभी को छेदकर रावण का पुतला का संहार किया जाएगा। वहीं रावण पुतला दहन के पश्चात दर्शकों के लिए रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम लोककला मंच भगवान भुईयां रायपुर के सुप्रसिद्ध गायिका चंपा निषाद की जमकर प्रस्तुति किया जाएगा।
दशहरा पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरपंच पीलीबाई एकादशिया साहू, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, उपसरपंच विमला गोपाल कश्यप पंच एकांश पटेल,राधे केशवानी,छोटेलाल कैवर्त्य,प्रकाश देवांगन,कमला प्रसाद,बलराम कश्यप,खेदू घसिया,राहुल कश्यप,सिंधु पटेल, बूंदराम यादव,भोलाराम देवांगन,धनसाय कश्यप,जगदीश बंजारे,मधुराज सिंह, बुदेश देवांगन,छतबाई कर्ष,विमला चौहान दशहरा समिति संरक्षक लाल बाबा,गीता प्रसाद तिवारी,मणीलाल कश्यप,दिनेश चंद्रा,सौखी पटेल,कुंजी लाल देवांगन,राहुल बाबा,चेतन बाबा,पीयूष सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह ,श्रवण कश्यप,नंदलाल श्रीवास,रोहन कश्यप,पत्रकार चित्रभानू पाड़ेय,जितेन्द्र तिवारी,राघवेन्द्र पांडेय एकांश पटेल,सुरेश कुमार अलावा पंचायत पंच के अलावा दशहरा समिति के सदस्य के अलावा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
मंच विधायक से सजेगा
पंचायत पंच और दशहरा समिति के नेतृत्व में दशहरा मैदान में रावण पुतला जलाया जाएगा इसी मंच में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह विधायक अकलतरा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती पीलीबाई/एकादशिया साहू, विशिष्ट अतिथि बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर,ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा,रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर,शेषराज हरवंश विधायक पामगढ़,कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़,संदीप साहू विधायक कसडोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा गगन जयपुरिया,सभापति मोहन कुमारी साहू,जनपद सदस्य रितेश रमणसिह सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।



0 टिप्पणियाँ