फाइल फोटो-श्रीराम जी
डभराखुर्द में बहेगी राम भक्ति की अविरल धारा
(यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र कृष्ण महाराज जी (बिर्रा वाले) के सान्निध्य में 17 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन)
बिर्रा-दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावन धरा ग्राम डभराखुर्द में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस कृत अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ 8 अक्टूबर को भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होने जा रहा है। आयोजन के यज्ञाचार्य पं. जितेन्द्र कृष्ण महाराज जी (बिर्रा वाले) होंगे। 8 अक्टूबर दोपहर 3 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी जो ग्राम भ्रमण करते हुए भैरव बाबा मंदिर स्थित तालाब से पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी। 9 अक्टूबर की सुबह वेदी पूजन एवं देव आह्वान के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन में सहयोगी वरणीय पं. रघुनाथ दास वैष्णव, मुख्य यजमान खगेश्वर दास वैष्णव सपत्नीक एवं मनहरण पटेल सपत्नीक रहेंगे।
रामायण पाठ के साथ प्रतिदिन विभिन्न मानस गायन मंडलियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 17 अक्टूबर की रात्रि आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे प्रथम पुरस्कार ₹15,001, द्वितीय ₹10,001, तृतीय ₹7,001, चतुर्थ ₹5,001, पंचम ₹4,001, षष्ठम ₹3,501, सप्तम ₹3,001, अष्टम ₹2,001, नवम ₹1,501, दशम ₹1,301, एकादश ₹1,201, द्वादश ₹1,001। इसके अतिरिक्त चैलेंज शील्ड एवं सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के पंचम दिवस पर आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता और सप्तम दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन की सफलता हेतु नरोत्तम दास वैष्णव, शत्रुघ्न पटेल, शिवनाथ पटेल, लखनलाल चंद्रा, रघुनाथ पटेल, सुदामा प्रसाद चंद्रा, मोतीराम पटेल, सुरेश कुमार, साखीराम, टीभू चंद्रा पटेल, रामकृपाल पटेल, रमेश कुमार पटेल, जीतराम चंद्रा, पन्नालाल पटेल, घसियाराम पटेल, कौशल कुमार, कृष्ण कश्यप, प्रेमलाल पटेल, नर्मदा पटेल, घनश्याम पटेल, गंगाराम केंवट, महेंद्र कश्यप, टीकाराम पटेल, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश रामेश्वर पटेल, चमरा पटेल, जैतराम पटेल, राजाराम पटेल सहित समस्त ग्रामवासी तन–मन–धन से जुटकर आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं।
%20(2).jpeg)
0 टिप्पणियाँ