Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस कप्तान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी बा SDOP के साथ ली क्राईम मीटिंग

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे क्राइम मीटिंग ली !  


शिवपुरी -  मिली जानकारी अनुशासित हम आप को बात दे की आज दिनांक 13.02.2026 को क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राईम मीटिंग में अपराधों की समीक्षा की गयी एवं कार्यवाही करने हेतु निम्न दिशा निर्देश दिये, साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुस्तैदी से ड्यूटी कर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है । 

1. चिन्हित एवं गंभीर अपराधों में कार्यवाही करते हुये ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधों का निराकरण करेंगे।

2. एक वर्ष से अधिक लंबित अपराधों एवं 6 माह से अधिक लंबित चालानों मे कार्यवाही करेंगे एवं निकाल करेंगे।

3. महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुये पीड़िता को तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाऐंगें एवं आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

4. जनसुनवाई की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उचित कार्यवाही करेंगे व फरियादी को पुलिस सहायता देकर शिकायतों का निराकरण करेंगे।

5. सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

6. थाने में आने वाले फरियादी से अच्छा व्यवहार करें एवं गंभीरता से उनकी समस्या को सुनकर उचित कार्यवाही करें।

7. थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों स्मैक,गांजा, जुआ, सट्टा आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध लगायेंगे।

8. हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश एवं जिलाबदर के आरोपियों की समय-समय पर चेकिंग करेंगे।

9. थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनये रखने के लिए असमाजिक तत्वों पर कर्यवाही करेंगे, वारण्टियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक वारंट तामिल करायेंगे।

10. नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयावी सुनिश्चित करें 

11. आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।

12. एससी/एसटी के लंबित प्रकरणों में तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही कर निराकरण करना सुनिश्चित करें।

13. सभी थाने एक साथ कॉम्बिंग गस्त करेंगे एवं कॉम्बिंग गस्त के दौरान स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, गुंडा- बदमाश, जिला बदर के आरोपी आदि को चेक करेंगे एवं अधिक से अधिक वारंट तामील कराएंगे साथ ही होटल ढाबों को भी चेक करेंगे।

14. सीसीटीएनएस पोर्टल पर ई-रक्षक, ई-समंस, ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग करे एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को भी जागरूक करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ