Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI News : गाड़ी से एक लाख कैस चोरी

 शिवपुरी के करैरा में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से 1 लाख रुपए कैश और पासबुक ले गए चोर। बदमाशों ने पहले दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी की कुछ पल रेकी की। इसके बाद एक आरोपी स्कूटी के पास गया और फिर पैसे निकाले और साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। ये घटना सिरसौद में 11 फरवरी की दोपहर की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है सिरसौद थाना अमोला के रहने वाले बल्लू लोधी (41) ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12:45 बजे उन्होंने गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक से अपने मकान खर्च के लिए 1 लाख रुपये निकाले थे। ये रकम और बैंक पासबुक उन्होंने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी। इसके बाद बल्लू लोधी मकान के लिए सिंक खरीदने थनरा वाले की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे लौटे, तो स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रखे रुपए और पासबुक गायब थे। चोर डिग्गी खोलकर पूरी रकम लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। 

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है 

थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तस्दीक के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ