Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

 



नवाचार अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के माध्यम से जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम, शिवपुरी में प्रातः 10 बजे किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता में शिवपुरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नरवर टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसे ₹11,000 तथा करैरा टीम तृतीय स्थान पर रही, जिसे ₹5,000 की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेंद्र नरवरिया, आरजीएसए जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी के.के. खरे, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष हेमलता रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेल भावना के विकास से खिलाड़ी जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ ने युवाओं से खेलों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ