Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित




 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, 2026 (द्वितीय शनिवार) को संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ जिला शिवपुरी में किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में गतदिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसेल, जिला अभियोजन कार्यालय, विद्युत विभाग तथा भारत संचार निगम लिमिटेड व अन्य हितधारकों के साथ बैठकें आयोजित की गई। बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु चर्चा की गई। पैरालीगल वालेंटियर्स एवं लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स को नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही विद्युत विभाग एवं भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर उपस्थित अधिकारीगण को लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में प्रदान की जारी छूट का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ