Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : कृषि रथ ने बदरवास विकासखण्ड की ग्राम पंचायत माढ़ा का किया भ्रमण

 



किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथों का भ्रमण कराया जा रहा है। कृषि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनों को प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में बदरवास विकासखण्ड की ग्राम पंचायत माढ़ा में आयोजित कृषि रथ का जिला पंचायत सदस्य अवदेश सिंह, सरपंच सुरेश सिंह ने स्वागत किया और शासन की योजना की जानकारी दी।  

उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया द्वारा वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में किसानों को जायद फसल के रूप में मूंग के स्थान पर मूंगफली एवं उड़द लगाने की सलाह दी और गेहूं की नरवाई प्रबंधन पर भी व्याख्यान दिया गया। शासन के धरती माता बचाओ अभियान के बारे में किसानों को सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि फसलों में रसायनिक खाद का उपयोग संतुलित मात्रा में करें और किसान भाई अपने रकबे को एग्रीस्टोक एप पर जमीन को पंजीकृत कराएं, क्योंकि खरीफ से शत प्रतिशत रसायनिक खादों का वितरण ई विकास पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उपसंचालक कृषि द्वारा गेहूं, सरसों, चना एवं धनिया आदि की फसलों का क्षेत्र में अवलोकन किया गया एवं किसानों को समसामयिक सलाह दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ