Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : आकस्मिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत  वर्षा से किसानो का नुकसान हुआ है इस की जानकारी शासन तक पहुचाने के लिए किसानो गांव गांव से फसल की बिडियो बनाकर कर सोशल साईडो पर अपलोड किए जिससे शासन तक नुकसान की खबर पहुँच जाय 

हालाकि किसानों ने वीडियो में नुकसान को बताते हुए भी बताया है 

बही शासन को जानकारी लगते ही आज आदेश जारी कर दिया है असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण संभावित फसल हानि के दृष्टिगत समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि जारी निर्देशानुसार संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फसल क्षति का सर्वे कर नेत्रांकन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में आज ही कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। यदि सर्वे उपरांत मुआवजा वितरण की स्थिति निर्मित होती है, तो आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित किया जाएगा। यह संयुक्त दल जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तीन दिवस के भीतर फसल क्षति का विस्तृत सर्वे पूर्ण करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ