Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में भाईचारे की मिसाल बनी होली : रंगोत्सव शांति और उमंग से धूमधाम से मनाया गया

रंगों के रंग में रंगे ग्रामीणों के साथ पंचायत बॉडी एकसाथ

बिर्रा, 4 मार्च 2026: रंगोत्सव होली पर बिर्रा नगर भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की जीती-जागती मिसाल पेश करते हुए धूमधाम से सराबोर हो गया। बुधवार को मनाए गए इस पर्व ने शांति का स्पष्ट संदेश दिया, जहां शासन-प्रशासन ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर पूरे इलाके को शांतिप्रिय बना दिया।

मांदर और झांझ की थाप पर ठुमका लगाते पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण

दीवान मोहल्ला में मांदर और झांझ की8 मधुर थाप पर ग्रामीणों ने जमकर ठुमके लगाए। ये पारंपरिक धुनें पुरानी यादें ताजा कर रही थीं और होली की सच्ची आत्मा को जीवंत बना रही थीं। पंच एकांश पटेल ने कहा, "होली ने एक बार फिर बिर्रा की एकता को मजबूत किया, जहां रंगों के साथ भाईचारे का रंग भी चढ़ गया।"

बिर्रा बस स्टैंड चौक में बिर्रा पुलिस टीम

होली के दो दिन पहले से लेकर मुख्य पर्व तक बिर्रा पुलिस ने 24 घंटे बस स्टैंड चौक से थाना क्षेत्र के हर कोने तक लगातार गश्त की। ग्रामीणों ने इस सतर्कता की खूब सराहना की और थाना प्रभारी जेके साहू को बधाई दी।

      इस अवसर पर सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू, गोपाल कश्यप, एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा),बलराम कश्यप, छोटेलाल कैवर्त्य, राधेश्याम, कमला, बूंदराम यादव, धनसाय कश्यप, भोला देवांगन, बुदेश देवांगन, जगदीश बंजारे, राहुल कश्यप, प्रकाश देवांगन, हेमंत साहू, विजय बहादुर सिंह, सौखी लाल पटेल, अर्जुन पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, मणि कश्यप, लखन देवांगन, सम्मे यादव, सुरेंद्र पटेल, मनराखन धीवर सहित सैकड़ों ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ