Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : भोपाल के डायल 112 हीरोज: त्वरित सूझबूझ से फांसी के फंदे से उतारकर युवक की बचाई जान

 


भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। समय रहते की गई इस कार्यवाही से एक संभावित घटना को टाल दिया गया।

दिनांक 22 मार्च को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीटी नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना टीटी नगर क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर प्रधान आरक्षक श्री उमेश पटेल एवं पायलट श्री योगेंद्र सिंह सिकरवार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फांसी के फंदे पर लटके व्यक्ति को तुरंत नीचे उतारा।

डायल-112 टीम ने तत्परता से व्यक्ति को संभालते हुए परिजनों को सहयोग प्रदान किया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।

डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात स्थिति में त्वरित निर्णय, साहस और संवेदनशीलता के साथ मानव जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ