Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन

 


जिला मूल्यांकन समिति की बैठक जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई। बैठक में गाइडलाइन वर्ष 2026-27 से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति के सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र यादव एवं जनपद अध्यक्ष शिवपुरी हेमलता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक भोपाल के निर्देशानुसार अवकाश के दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। प्रस्तावों के अवलोकन के लिए आम नागरिक 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक जिला पंजीयक कार्यालय शिवपुरी तथा जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में उपस्थित होकर गाइडलाइन प्रस्तावों का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वे 16 मार्च से 19 मार्च 2026 तक साक्ष्यों सहित जिला पंजीयक कार्यालय शिवपुरी अथवा जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव प्राप्त न होने की स्थिति में प्रस्तावों को यथावत स्वीकृत मान लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ