शिवपुरी, 20 मार्च 2026/ जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 21 मार्च को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
उक्त तिथि को शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों में
डॉ. वेद चतुर्वेदी (रूमेटोलॉजी), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. वरुण जसवाल (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. संकल्प जैन (मनोचिकित्सा), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. मीत कुमार (हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी), मरेन्गो एशिया अस्पताल,
डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, सीनियर रेजिडेंट (स्त्री एवं प्रसूति रोग), एम्स अस्पताल शामिल हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त करें।

0 टिप्पणियाँ