Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : आंगनवाड़ी केन्द्रों में 24 मार्च को होगा विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन

 



महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस पहल से आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया जाएगा तथा समुदाय में इन केन्द्रों के प्रति विश्वास और स्वीकार्यता बढ़ेगी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसी क्रम में जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का आयोजन एक साथ चतुर्थ मंगलवार 24 मार्च को बाल चौपाल के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक जीवन के नए चरण में प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ