Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना वरदान, अर्चना सिंह एवं जोशी लोधी को मिला प्रभावी उपचार

 



जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। शिविर में निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं दवाइयों की उपलब्धता से दूर-दराज के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

शिवपुरी शहर की निवासी श्रीमती अर्चना सिंह कुशवाह ने बताया कि वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और शिविर में उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया। डॉक्टर द्वारा उनका विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसमें सभी जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गईं। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

इसी प्रकार तहसील पिछोर के ग्राम करारखेडा निवासी श्री जोशी लोधी ने भी शिविर में पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पंजीयन से लेकर जांच एवं उपचार तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित रही। डॉक्टरों द्वारा उन्हें सरल भाषा में बीमारी के बारे में समझाया गया तथा आवश्यक जांचें निःशुल्क कराई गईं। उपचार के बाद वे स्वयं को संतुष्ट एवं स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

यह वृहद स्वास्थ्य शिविर न केवल आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ