शिवपुरी जिले के ग्राम करई गंगौरा निवासी दिव्यांग गुर्जर बंजारा ने गतदिवस आयोजित रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष शिविर में कराए गए पंजीयन को प्रस्तुत कर कहा कि वह अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। ट्राइसाईकिल नहीं होने से चलने एवं अन्य कार्य करने में परेशान का सामना करना पडता हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। प्राप्त निर्देशों पर विभाग ने उसी शिविर में दिव्यांग गुर्जर बंजारा को बैटरी संचालित ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई। ट्रायसाइकिल मिलने पर गुर्जर बंजारा ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ